हरियाणा विधानसभा चुनाव में 11 बजे तक 22.70 फीसदी वोटिंग, पलवल में सबसे ज्यादा 27.94 फीसद, पंचकूला में सबसे कम 13.46% वोटिंग

हरियाणा विधानसभा चुनाव में 11 बजे तक 22.70 फीसदी वोटिंग, पलवल में सबसे ज्यादा 27.94 फीसद, पंचकूला में सबसे कम 13.46% वोटिंग

हरियाणा में सुबह 7 बजे से विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक प्रदेशभर में 22.70 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। पलवल में सबसे ज्यादा 27.94 फीसदी लोग वोट कर चुके हैं। वहीं पंचकूला जो चंडीगढ़ के साथ लगता जिला है, जो ट्राईसिटी का पार्ट है वहां सुबह 11 बजे तक महज 13.46 फीसदी लोगों ने ही वोट किया है।

पलवल के बाद जींद वोटिंग में अब तक दूसरे नंबर पर है, जींद में सुबह 11 बजे तक 27.20 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। इसमें भी जींद जुलाना में सबसे ज्यादा जहां से विनेश फोगाट चुनाव लड़ रही हैं यहां 30 फीसदी लोग अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं। जींद के बाद मेवात में 25.65 फीसदी लोगों ने वोट किया है। वहीं विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो सबसे कम वोटिंग फरीदाबाद की बड़खल विधानसभा सीट पर अब तक हुई है। यहां सुबह 11 बजे तक मात्र 9.50 फीसदी लोगों ने वोट किया है। विधानसभाओं में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत अब तक नारायणगढ़ का रहा है। यहां 30.30 फीसदी लोग अब तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

आपको जिलावार बताएं

तो सुबह 11 बजे तक

अंबाला में 25.50 फीसदी वोटिंग

भिवानी में 23.45 फीसदी वोटिंग

चरखी दादरी में 20.10 फीसदी मतदान

फरीदाबाद में 20.39 फीसदी वोटिंग

फतेहाबाद में 24.73 फीसदी मतदान

गुड़गांव में 17.05 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान

हिसार में 24.69 फीसदी मतदान

झज्जर में 23.48 फीसदी लोगों ने वोट डाला

जींद में सबसे ज्यादा 27.20 फीसदी लोगों ने वोट किया

कैथल में 22.21 फीसदी वोटिंग

करनाल में 24.85 फीसदी मतदान

कुरुक्षेत्र में 23.90 फीसदी मतदान

महेंद्रगढ़ में 24.26 फीसदी वोटिंग

मेवात में 25.65 प्रतिशत मतदान

पलवल में 27.94 फीसदी वोटिंग

पंचकूला में 13.46 फीसदी मतदान

पानीपत में 22.62 फीसदी वोटिंग

रेवाड़ी में 21.49 फीसदी वोटिंग

रोहतक में 22.91 फीसदी वोटिंग

सिरसा में 20.77 फीसदी मतदान

सोनीपत में 18.84 फीसदी वोटिंग और

यमुनानगर में 25.56 फीसदी मतदाता सुबह 11 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।